प्रकृति के सारे रहस्यों में मनुष्य के जीवन के स्रोत छिपे हैं


    प्रकृति ने अपने आँचल में सारी दुनिया की सारी खूबसूरती समेट रखी है। मनुष्य अपनी कल्पनाओं में जिस दुनिया के ख्वाब बुनता रहता है, उसका अस्तित्व प्रकृति की कोख में बना हुआ होता है। सुंदर फूल, उनके रंग, उनकी संरचना और बनावट सब कुछ मनुष्य को आकर्षित करते हैं। हमें एक जिम्मेदार मनुष्य होने का फर्ज निभाते हुए प्रकृति के गुणों को बचाने की हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। दुनिया मे  पेड़-पौधों, नदियों और जंगलों पर विनाशकारी ताकते अपनी नज़र बढ़ाती जा रही हैं। हमें मिलकर इनकी रक्षा का प्रयोजन करना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी संकटग्रस्त मानवता के कुएं में न जा गिरे। 


इन रंगों का अस्तित्व हमारे उनके प्रति प्रेम पर निर्भर करता है। अगर समय पर नहीं चेते तो इनकी सारी खूबसूरती कैमरों की तस्वीरों में ही बची रह पाएंगी। 
बारिश की अनियमितता और मौसमों का अपना बदलता मिजाज इस बात का संकेत दे रहा है कि संकट नजदीक है। इन रगीन फूलों का रंग कहीं धूमिल न हो जाए, उसके पहले हमें सचेत होना होगा। अपनी क्षमतानुसार वृक्षारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि एक खाट भर की जगह बची रहे, हरियाली के साथ। 


आपकी जागरुकताओं के साथ एक उम्मीद बनती है। पर्यावरण के प्रहरी बनें और वृक्ष लगाएं। शुभकामनाएं। 





 

Comments

Popular posts from this blog

अरुण यह मधुमय देश हमारा (सरल व्याख्या)– जयशंकर प्रसाद

‘पत्नी’ (कहानी) : जैनेन्द्र कुमार समीक्षा और सारांश

जब आपको फोटोग्राफी में शौक हो, तो कैमरा......